Saturday, 23 December 2017

सैमसंग देने वाला है आपको सरप्राइज, पढ़ें पूरी जानकारी....

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं सैमसंग के बारे में। जो बहुत जल्द आपको एक ऐसी बैटरी बना के देने वाला है जिसे आप 12 मिनट में चार्ज कर पाएंगे। आपको लग रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन कंपनी ने ऐसी बैटरी बना कर देने का वादा किया है। साथ ही साथ आजकल कई इलेक्ट्रिक वाहन भी हमारे आसपास उपलब्ध हैं उन्हें भी यह सुविधा मिल पाएगी। सैमसंग के SAIT जो कि एक संस्था है जिसने यह विकसित किया और उसे "ग्रेफेन बॉल" कहा।
उसके अनुसार एक ग्रेफेन बॉल टेक्नोलॉजी के आधार पर, आजकल की लिथियम आयन बैटरी की तुलना में पांच गुना ज्यादा चलने वाली बैटरी का निर्माण किया जा सकता है। यह भी बैटरी की क्षमता 45 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इसके अलावा यदि बैटरी गर्म भी होती है तो उसे वह 60℃ तक सामान्य रख सकता है। सामान्यतः इसका प्रयोग वाहनों में भी किया जाने वाला है।
कंपनी का कहना है कि तांबा की तुलना ग्रेफीन में 100 गुना ज्यादा तेज बिजली का प्रवाह रहता है। इसलिए वह इसका प्रयोग करके एक बैटरी का निर्माण करने वाला है जो चार्ज भी बहुत जल्दी हो जाएगी और ज्यादा चलेगी।
हालांकि कंपनी ने अभी तक ये नहीं कहा है कि ग्रेपेन बॉल टेक्नोलॉजी से बनी बैटरी मार्केट में कब तक उपलब्ध करा पाएगी, लेकिन उनके कार्यकुशलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि बहुत जल्द ही आपको ये मार्केट में उपलब्ध जाएगी।
सुझाव के लिए नीचे कमेंट करें और न्यूज़ अच्छी लगी हो तो लाइक करें।

No comments:

Post a Comment

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...