Friday, 22 December 2017

7000 से भी कम में मिल रहा है यह स्टाइलिश ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन....


नमस्कार दोस्तों मैं हूँ सुमित और आज हम बात करेंगे एक नए स्मार्टफोन के बारे में जिसका नाम इनफोकस विज़न3 है। इसे अभी तीन दिन पहले ही लांच किया गया और यह स्मार्टफोन मुझे भी काफी ज्यादा पसंद आई। इसका प्राइस जो है वो 6999 के नीचे रखी गयी है। लेकिन बहुत लोगों को यह पसंद नहीं आएगा क्योंकि आप कहेंगे की इसमें तो मीडियाटेक का प्रोसेसर है। लेकिन उसके बहुत सारे फ़ीचर्स आपको बहुत पसंद आएगी।
यदि आप इंडिया में 7000 के नीचे स्मार्टफोन देखते हैं तो आपको उतनी अच्छी स्मार्टफोन नहीं मिल पाएगी। हालांकि श्याओमी के फ़ोन्स काफी बेहतरीन हैं। लेकिन आप श्याओमी को छोड़ दें और उसके बाद दूसरा देखें तो मुझे नहीं लगता कि इससे अच्छी कोई स्मार्टफोन मिलेगी। देखा जाए तो इनफोकस, श्याओमी को टक्कर देने के लिए तैयार है।

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मैं सिर्फ मेन को ही बताता हूँ। इसमे आपको मिलता है 5.7 इंच की एचडी डिसप्ले जो कि शार्प के द्वारा बनाई गई है। इसके साथ 2.5D curved ग्लास मिल जाता है और बैक में 13+5 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा मिल जाते हैं। सामने में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है। प्रोसेसर की बात करें इमसें आपको मीडियाटेक का क्वैड कोर प्रोसेसर  मिलता है। 2GB रैम 16GB की इंटरनल स्टोरेज और साथ ही में 4000 mAh की दमदार बैटरी भी इसमें आपको मिल जाती है। यह 7.0 नॉगट पर रन करती है।
इसमें एक्सट्रा फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ड्यूअल फ़ाई का फ़ीचर मिल जाता है जिससे आप दोनों ही कैमरा में एक साथ फ़ोटोज़ ले पाएंगे। इसके बाद आपको ब्लर या पोर्ट्रेट शॉट का ऑप्शन भी मिल जाता है। इसमें आपको फ्रंट कैमरा में भी ब्लर करने का ऑप्शन मिल जाता है। इसमे मुझे सिर्फ प्रोसेसर पसंद नहीं आया बाकी सभी चीजों के लिए थम्बस अप है।

No comments:

Post a Comment

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...