Sunday, 31 December 2017

ड्यूल सेल्फ़ी कैमरा स्मार्टफोन मात्र 6999 रुपये में, सेल्फ़ी लवर्स के लिए है बेहतरीन


दोस्तों यदि आप 8000 के अंदर में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो यह स्मार्टफोन आपको पसंद आ सकता है। ये मुख्य रूप से सेल्फ़ी लवर्स के लिए भी काफी शानदार साबित हो सकता है। यह इंटेक्स एक्वा इलाइट ड्यूल के नाम से आपको मार्केट में मिल जाएगा। जिसकी क़ीमत ऑनलाइन मार्केट में 6999 रुपये रखी गयी है।

इसमें आपको 8+2mp के दो कैमरे फ़्लैश के साथ जिसमें आपको बुकेह इफ़ेक्ट भी मिल जाएगा और 8mp का रियर कैमरा मिल जाएगा। स्क्रीन की बात करें तो इसमें आपको 5 इंच की एचडी डिस्प्ले साथ ही 2.5d curved glass मिल जाता है। इसमें आपको v7.0 नॉगट ओएस मिल जाएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो 1.3GHz का 32 बिट का spreadtrum कोर्टेक्स A7MP का क्वैड कोर प्रोसेसर दिया गया है। आपको एक और जानकारी दे दूं कि कुछ समय बाद 32 बिट वाले स्मार्टफोन में प्ले स्टोर सपोर्ट नहीं करेगा। इसमे आपको 2जीबी की रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरज मिल जाएगा जिसे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। और यह ड्यूल सिम स्टैंडबाई 4जी सपोर्ट करता है।
इसमें आपको 2400 mAh की बैटरी दी जा रही है जो लगभग 5 घंटे तक आपके फ़ोन को जीवित रख सकता है। यदि आप सेल्फी को ज्यादा महत्व देते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा है। लेकिन यदि आप एक बेहतर फ़ोन की उम्मीद कर रहे हैं तो आप किसी अन्य ब्रांड की ओर भी जा सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...