Saturday, 30 December 2017

अगर ये लॉन्च हुआ तो रेडमी नोट 4 को भूल जाओगे

दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा कि रेडमी नोट4 जो कि 2017 का बेस्ट सेल्लिंग स्मार्टफोन रह चुका है। लेकिन अब कंपनी रेडमी नोट5 को भी इंडिया के मार्केट में उतार सकती है। क्योंकि वह रेडमी सिरीज़ को पहले इंडिया में ही लांच करती है।

इस स्मार्टफोन को 25 जनवरी 2018 के आसपास लांच किया जा सकता है, जिसकी कीमत 13000 के करीब हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

अब यदि इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें आपको फुल एचडी 18:9 डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो कि इनफिनिटी डिस्प्ले के समान होता है जिसका साइज 5.99 इंच हो सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन के 2.0GHz का 660 प्रोसेसर स्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इसकी गति काफी तेज होगी। क्योंकि 625 का प्रोसेसर काफी यूज़ किया जा चुका है।

कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 12mp के रियर कैमरे CMOS सेंसर के साथ एवं 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। 4जीबी का रैम दिया जा रहा है जिससे मल्टीटास्किंग बेहद ही शानदार होगा साथ ही इसमें 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है। जो एसडी कार्ड डालकर 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
अब बात आती है बैटरी बैकअप की तो इसमें 4000mAh तक कि बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी हो सकती है।
श्याओमी कम कीमत में बेहतरीन फ़ीचर्स उपलब्ध कराने के वजह से ही भारतीय मार्केट में काफी प्रचलित है।



No comments:

Post a Comment

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...