Friday, 22 December 2017

स्मार्टफोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान


आपको पता होगा कि आज के इस युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है, क्योंकि इन सभी की आवश्यकताएं हमें अपने दैनिक जीवन में पल-पल पड़ती रहती है। हम अपने स्मार्टफोन में म्यूजिक, वीडियो और अन्य कई टास्क करते रहते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में रैम मैनेजमेंट बहुत अच्छा होना चाहिए क्योंकि यदि आपके स्मार्टफोन में रैम (RAM) यदि अच्छा नहीं होगा तो कई टास्क को करते समय आपका स्मार्टफोन हैंग होने लगता है।
 आपलोगों को लगता होगा कि आप जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे उतना अच्छा स्मार्टफोन आपको मिलेगा। यह बात तो सही लेकिन आजकल कई स्मार्टफोन ऐसे भी होते हैं। जो कम कीमत पर बहुत सारे फ़ीचर्स आपको उपलब्ध कराता है।
अब बात आती है की कौन से ब्रांड का स्मार्टफोन बेस्ट होगा? इसके लिए आप लंबे समय से चलाते आ रहे स्मार्टफोन पर भरोसा कर सकते हैं और कई नए नामी कंपनियां हैं जो समय-समय पर आपको अपडेट देती रहती है। इन सब का चयन आप कर सकते हैं। क्योंकि आपको इससे कस्टमर केअर सर्विस पर भरोसा रहता है।

अब डिस्प्ले की बात करें तो डिस्प्ले में आपको इस बात का ध्यान होना चाहिए कि वह फुल एचडी या 2K होना चाहिए। जिससे कि आपको अपने स्मार्टफोन में मूवीज, गेम्स आदि खेलते समय बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके बाद आता है आपकी स्मार्टफोन की बैटरी। आपके स्मार्टफोन की बैटरी पावर जितना ज्यादा होगा उतना ही ज्यादा चलेगा। इसके लिए आपके स्मार्टफोन में कम-से-कम 3000 MaH से ज्यादा होना चाहिए। साथ ही स्मार्टफोन में ऑप्टिमाइजेशन होना भी जरूरी होता है जो RAM की वजह से होता है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा रैम का स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। जितना नया एंड्रॉइड वर्शन होगा उतना ही आपके स्मार्टफोन में किसी भी नए ऐप्प को चलाने की क्षमता होगी।

आज के समय में कम से कम मार्शमैलो आपके स्मार्टफोन में जरूर होना चाहिए। अब बात आती है कैमरे की तो समान्यतः बैक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और फ्रंट कैमरा 5-8 मेगापिक्सल तो जरूर ही होना चाहिए। जिससे क्लिक किये गए फोटोज क्लियर होंगे। 

No comments:

Post a Comment

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...