Wednesday, 10 January 2018

सैमसंग ने लांच किया बेस्ट सेल्फ़ी स्मार्टफोन, कीमत इतना कम की हर कोई खरीदना चाहेगा


दोस्तों कई लोग सैमसंग ए8 प्लस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह आपके लिए ही है। यह स्मार्टफोन आपको 20 दिसंबर से ऑनलाइन मार्केट में मिल जाएगा। जिसकी कीमत 32,990 रुपये रखी गयी है। दोस्तों यदि इसके फ़ीचर्स की बात की जाए तो यह वाटरप्रूफ स्मार्टफोन है जो कि बेहद ही शानदार है। इसमें 18.5:9 रेश्यो की एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले मिल जाती है। जिसकी साइज की 6 इंच दी गयी है। सेल्फ़ी के बढ़ते दौर को देखते हुए इस स्मार्टफोन में 16+8 मेगापिक्सल का दो कैमरा 1.9 अपर्चर के साथ दिया गया है।

दोस्तों इसके कैमरे में बेहद ही खास फ़ीचर्स दी गयी है जिसकी मदद से आपको बैकग्राउंड ब्लर एवं बुकेह इफेक्ट देखने को मिल जाएगा। जो कि DSLR की क्वालिटी आपको उपलब्ध कराने वाला है। साथ ही इसमे 16 mp का रियर कैमरा दिया गया है। यह मुख्य रूप से सेल्फ़ी लवर्स के लिए बेहद ही शानदार स्मार्टफोन साबित होने वाला है।
इसमें आपको 6जीबी की रैम साथ ही 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 2.2Ghz का दमदार ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिल जाती है। बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें आपको 3500mAh की पावरफुल बैटरी मिल जाती है। फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इस स्मार्टफोन में आपको मिल जाएगा। और साथ ही यूएसबी टाइप सी पोर्ट इसमे आपको मिल जाएगा। सेक्युरिटी के लिए फिंगरप्रिंट एवं फेस अनलॉक फ़ीचर्स आपको मिल जाएगा। 

Saturday, 6 January 2018

सैमसंग पेश करने वाला यह शानदार टैबलेट, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा


सैमसंग आपको बहुत जल्द एक ऐसी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने वाला है। जो आपको केवल स्क्रीन में मुख्य रूप से देखने को मिल सकता है। क्योंकि सैमसंग आजकल फोल्ड़िंग स्क्रीन बनाने के काम जुटा हुआ है, जो कि एक बेहद ही नई तकनीक है।

यह एक ऐसा टैबलेट आपको प्रोवाइड करने वाला है जो कि एक छोटे से आकार में मोड़ा भी जा सकेगा। इसमे आपको लगभग 10 से 12 इंच तक कि डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। जो कि फुल एचडी प्लस के साथ ही ओलेड आपको देखने को मिल सकती है। दो यूएसबी पोर्ट एवं एक चार्जिंग पोर्ट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा ऑन/ऑफ बटन एवं एसडी कार्ड लगाने के लिए भी स्पेस दिया हुआ रहेगा। रैम और स्टोरेज कोई निश्चित नहीं है। अब देखना यह है कि कंपनी आपको कितने क्षमता प्रोवाइड करती है।

साथ ही यह विंडोज 10 या 8 OS के साथ आ सकता है। हालांकि कंपनी बहुत जल्द अपना ग्राफेन बॉल बैटरी भी लाने वाली थी। लेकिन अब देखने यह है कि कंपनी सबसे पहले अपना कौन का प्रोडक्ट मार्केट में लाता है। 

Friday, 5 January 2018

ओप्पो जाने वाला सबसे आगे, देखते रह जाओगे श्याओमी वाले


दोस्तों मैं हूँ सुमित और आज मैं आपको बताने वाला हूँ की ऐसी कौन सी वजह है जिससे कि ओप्पो सबसे आगे जाने वाला है। ओप्पो ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी बनाई है जिसकी मदद से उसकी बैटरी को बहुत जल्दी चार्ज किया जा सकेगा। उसने एक ऐसा अडॉप्टर बनाया है जो 5 लेयर प्रोटेक्शन देता है। उस अडॉप्टर में आने वाले वोल्टेज को सामान्य बनाये रखने और उसे नियंत्रित करने की क्षमता भी होगी।

इसकी सहायता से कोई भी बैटरी सामान्य बैटरी की तुलना में 4गुना ज्यादा फ़ास्ट चार्ज होगी। आप 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज कर पाएंगे। जो कि आजकल के तुलना में कई ज्यादा है। इसको उन्होंने वूक फ़्लैश चार्जिंग कहा है। इसके साथ ही इसने वूक पावरबैंक और कार चार्जर बनाया है। यह बहुत जल्द आपको मार्केट में देखने को मिल सकता है।

कंपनी के अनुसार यह चार्जर केवल महंगे स्मार्टफोन को ही सपोर्ट करेगा जिसमें कई नाम जैसे R11s, Oppo R11 से लेकर ओप्पो N3 जैसे कई डिवाइस इसमें शामिल हैं। हालांकि ये बात अलग है कि कंपनी को अपने दिए गुडवत्ता के अनुसार कीमत काफी कम करना चाहिए। लेकिन वह ऐसा नहीं करती और यही वजह है कि उसके यूजर काफी असंतोष महसूस करते हैं। 

Thursday, 4 January 2018

ज्यादा बैटरी लाइफ चाहिए, तो जान लो ये तरीके, काम करेगा उसकी फुल गारंटी


यदि आप 4-5 साल तक बिना कोई बैटरी रिप्लेसमेंट के अपना स्मार्टफोन यूज़ करना चाहते हैं तो यह न्यूज़ आपके लिये लाभकारी साबित हो सकता है। दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा कि कई लोग कहते हैं कि ये ऐप्प डाऊनलोड कर लो जिससे कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी और भी ज्यादा चलेगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इससे आपके स्मार्टफोन की जो रैम होती है उसमें ज्यादा प्रेसर पड़ता है जिससे आपका फ़ोन गर्म भी हो जाता है। और इन ऐप्प के उपयोग से आपको कोई भी लाभ देखने को नहीं मिल सकता। इन सभी को देखते हुए कंपनी द्वारा कई स्मार्टफोन में ऑप्टिमाइजेशन के लिए इनबिल्ट सुविधा उपलब्ध होती है।

यदि आप सच में लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी। आपको अपने स्मार्टफोन को ज्यादा देर तक चार्ज नहीं करना चाहिये। और कोसिस करें कि आप उसे 20% से नीचे न होने दें व 80% से ज्यादा न रखें। क्योंकि कई कंपनियों का भी कहना है कि 20-80% के बीच बैटरी लंबी बैटरी बैकअप देती है।


चार्ज करते समय उसे एक बार चार्ज में लटकाने के पश्चात कम से कम 10% या उससे ज्यादा और चार्ज होने के बाद ही निकलना चाहिए। जिन ऐप्प का उपयोग आप नहीं करते उसे हटा देना चाहिए। रीसेंट ऐप्प को हटा देना चाहिए जो बैकग्राउंड में रन करते रहते हैं इसकी वजह से भी आपकी बैटरी कंज्यूम होती है। वाईफाई और लोकेशन को भी समय आने पर ऑन करना चाहिये।
चार्जर वही उपयोग में लेना चाहिए जो बॉक्स कंटेंट में दिया गया हो। किसी अन्य मोबाइल का चार्जर उपयोग में न लें। यदि आपका स्मार्टफोन स्लो चार्ज होता है तो आप दूसरे कंपनी का USB उपयोग में ले सकते हैं और अडॉप्टर अपना ही उपयोग करें।
कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट करें जवाब निश्चित ही दिया जाएगा। 

Monday, 1 January 2018

जनवरी 2018 में लांच हो सकती है यह शानदार स्मार्टफोन


दोस्तों यह स्मार्टफोन अभी केवल चीन में ही उपलब्ध है लेकिन बहुत जल्द ही huawei अपना हॉनर वी10 इंडिया में भी लांच कर सकता है। यह एल्युमिनियम मेटल बॉडी के साथ काफी प्रीमियम लुक देता है।

इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.99इंच की फुल एचडी 18:9 डिस्प्ले मिल जाती है। साथ ही 20+16mp का ड्यूल रियर कैमरा और 13mp का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल जाता है। इसमें आप 4के वीडियो रिकॉर्डिंग तक कर सकते हैं।

इसमें आपको हिसिलिकॉन किरिन 970 का प्रोसेसर मिल जाता है जो बेहद ही अच्छा है। यह एंड्रॉइड ओरियो में रन करता है। रैम की बात करें तो इसमें आपको 6जीबी की डीडीआर4 रैम के साथ 128 जीबी की बड़ी स्टोरेज मिल जाती है।
अब बात आती है बैटरी बैकअप की तो इसमें आपको 3750mAh की पॉवरफुल बैटरी मिल जाती है। अब देखना यह है कि इंडिया में यह फ़ोन कितने कीमत के साथ आता है। 

Sunday, 31 December 2017

ड्यूल सेल्फ़ी कैमरा स्मार्टफोन मात्र 6999 रुपये में, सेल्फ़ी लवर्स के लिए है बेहतरीन


दोस्तों यदि आप 8000 के अंदर में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो यह स्मार्टफोन आपको पसंद आ सकता है। ये मुख्य रूप से सेल्फ़ी लवर्स के लिए भी काफी शानदार साबित हो सकता है। यह इंटेक्स एक्वा इलाइट ड्यूल के नाम से आपको मार्केट में मिल जाएगा। जिसकी क़ीमत ऑनलाइन मार्केट में 6999 रुपये रखी गयी है।

इसमें आपको 8+2mp के दो कैमरे फ़्लैश के साथ जिसमें आपको बुकेह इफ़ेक्ट भी मिल जाएगा और 8mp का रियर कैमरा मिल जाएगा। स्क्रीन की बात करें तो इसमें आपको 5 इंच की एचडी डिस्प्ले साथ ही 2.5d curved glass मिल जाता है। इसमें आपको v7.0 नॉगट ओएस मिल जाएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो 1.3GHz का 32 बिट का spreadtrum कोर्टेक्स A7MP का क्वैड कोर प्रोसेसर दिया गया है। आपको एक और जानकारी दे दूं कि कुछ समय बाद 32 बिट वाले स्मार्टफोन में प्ले स्टोर सपोर्ट नहीं करेगा। इसमे आपको 2जीबी की रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरज मिल जाएगा जिसे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। और यह ड्यूल सिम स्टैंडबाई 4जी सपोर्ट करता है।
इसमें आपको 2400 mAh की बैटरी दी जा रही है जो लगभग 5 घंटे तक आपके फ़ोन को जीवित रख सकता है। यदि आप सेल्फी को ज्यादा महत्व देते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा है। लेकिन यदि आप एक बेहतर फ़ोन की उम्मीद कर रहे हैं तो आप किसी अन्य ब्रांड की ओर भी जा सकते हैं। 

Saturday, 30 December 2017

अगर ये लॉन्च हुआ तो रेडमी नोट 4 को भूल जाओगे

दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा कि रेडमी नोट4 जो कि 2017 का बेस्ट सेल्लिंग स्मार्टफोन रह चुका है। लेकिन अब कंपनी रेडमी नोट5 को भी इंडिया के मार्केट में उतार सकती है। क्योंकि वह रेडमी सिरीज़ को पहले इंडिया में ही लांच करती है।

इस स्मार्टफोन को 25 जनवरी 2018 के आसपास लांच किया जा सकता है, जिसकी कीमत 13000 के करीब हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

अब यदि इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें आपको फुल एचडी 18:9 डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो कि इनफिनिटी डिस्प्ले के समान होता है जिसका साइज 5.99 इंच हो सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन के 2.0GHz का 660 प्रोसेसर स्तेमाल किया जा सकता है, जिससे इसकी गति काफी तेज होगी। क्योंकि 625 का प्रोसेसर काफी यूज़ किया जा चुका है।

कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 12mp के रियर कैमरे CMOS सेंसर के साथ एवं 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। 4जीबी का रैम दिया जा रहा है जिससे मल्टीटास्किंग बेहद ही शानदार होगा साथ ही इसमें 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है। जो एसडी कार्ड डालकर 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
अब बात आती है बैटरी बैकअप की तो इसमें 4000mAh तक कि बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी हो सकती है।
श्याओमी कम कीमत में बेहतरीन फ़ीचर्स उपलब्ध कराने के वजह से ही भारतीय मार्केट में काफी प्रचलित है।



Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...