Thursday, 4 January 2018

ज्यादा बैटरी लाइफ चाहिए, तो जान लो ये तरीके, काम करेगा उसकी फुल गारंटी


यदि आप 4-5 साल तक बिना कोई बैटरी रिप्लेसमेंट के अपना स्मार्टफोन यूज़ करना चाहते हैं तो यह न्यूज़ आपके लिये लाभकारी साबित हो सकता है। दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा कि कई लोग कहते हैं कि ये ऐप्प डाऊनलोड कर लो जिससे कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी और भी ज्यादा चलेगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इससे आपके स्मार्टफोन की जो रैम होती है उसमें ज्यादा प्रेसर पड़ता है जिससे आपका फ़ोन गर्म भी हो जाता है। और इन ऐप्प के उपयोग से आपको कोई भी लाभ देखने को नहीं मिल सकता। इन सभी को देखते हुए कंपनी द्वारा कई स्मार्टफोन में ऑप्टिमाइजेशन के लिए इनबिल्ट सुविधा उपलब्ध होती है।

यदि आप सच में लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी। आपको अपने स्मार्टफोन को ज्यादा देर तक चार्ज नहीं करना चाहिये। और कोसिस करें कि आप उसे 20% से नीचे न होने दें व 80% से ज्यादा न रखें। क्योंकि कई कंपनियों का भी कहना है कि 20-80% के बीच बैटरी लंबी बैटरी बैकअप देती है।


चार्ज करते समय उसे एक बार चार्ज में लटकाने के पश्चात कम से कम 10% या उससे ज्यादा और चार्ज होने के बाद ही निकलना चाहिए। जिन ऐप्प का उपयोग आप नहीं करते उसे हटा देना चाहिए। रीसेंट ऐप्प को हटा देना चाहिए जो बैकग्राउंड में रन करते रहते हैं इसकी वजह से भी आपकी बैटरी कंज्यूम होती है। वाईफाई और लोकेशन को भी समय आने पर ऑन करना चाहिये।
चार्जर वही उपयोग में लेना चाहिए जो बॉक्स कंटेंट में दिया गया हो। किसी अन्य मोबाइल का चार्जर उपयोग में न लें। यदि आपका स्मार्टफोन स्लो चार्ज होता है तो आप दूसरे कंपनी का USB उपयोग में ले सकते हैं और अडॉप्टर अपना ही उपयोग करें।
कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट करें जवाब निश्चित ही दिया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...