आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वाला है। इसमें आपको गोरिल्ला ग्लास 5 और टाइप सी पोर्ट जैसे बहुत सारे फ़ीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
हाईलाइट फ़ीचर्स :-
1. इसमें आपको 4.0 क्विक चार्ज का सपोर्ट दिया जाता है।
2. गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन।
3. टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक।
स्पेसिफिकेशन :- इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 6.3 इंच की वाटर ड्राप नौच वाली डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। साथ ही 2.2Ghz के ऑक्टाकोर प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन 660 की चिपसेट देखने को मिल जाएगी। जिसमें आपको 3+32GB, 4+64GB एवं 6+64GB के तीन वेरिएंट्स देखने को मिल जाएंगे।
इसके अन्य फ़ीचर्स की बात करें तो यह 48+5mp के ड्यूल रियर कैमरा एवं 13mp का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाता है। वहीं यह आउट ऑफ द वॉक्स ही आपको एंड्राइड 9.0 पाई पर मिल जाएगा। अब बात करें पावर की तो उसके लिए इसमें 4000mAh बैटरी और QC 4.0 की सपोर्ट भी मिल जाती है। इस फ़ोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये के करीब हो सकती है। यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा तो हम आपको सबसे पहले बताएंगे इसलिए आप चाहें तो हमें Follow भी कर सकते हैं।


















