Tuesday, 20 February 2018

4000mAh की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच हुआ यह शानदार स्मार्टफ़ोन कीमत मात्र 3,999 रुपये


दोस्तों, आजकल सभी टेक कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर देती जा रही हैं। वहीं जिओ को एयरटेल भी काफी टक्कर देने की कोशिश में लगा हुआ है। जिसका फायदा सभी यूज़र्स अच्छे से ले पा रहे हैं। हालही में एयरटेल ने टेक कंपनी कार्बन से हाँथ मिलाया है। और एक नया 4जी स्मार्टफ़ोन लांच किया है हालांकि यह स्मार्टफ़ोन की कीमत 5,999 रुपये रखी गयी है लेकिन एयरटेल कैशबैक ऑफर के तहत इसकी कीमत 2,000 रुपये आपको वापस मिल जाएगा। इस ऑफर के तहत सभी एयरटेल यूज़र को 195 रुपये तक का रिचार्ज 36 महीनों तक कराना होगा। जिसमें 18 महीने पूरे होने के बाद आपको 500 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके बाद बाकी के 18 महीने पूरे होने पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आप इस ऑफर का लाभ ले सकेंगे।

यह स्मार्टफ़ोन आपको कार्बोन टाइटेनियम जंबो 2 के नाम से आपको इ-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न में मिल जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो यह 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही इसमें 13mp का रियर कैमरा एवं 8mp का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया जाता है। जिसमें आपको EIS का सपोर्ट भी मिल जाता है। जिससे कि यदि आप चलते हुए भी वीडियो रिकॉर्ड करेंगे तो उसमें ज्यादा हिलता हुआ नजर नहीं आएगा। और आप बिना स्टैंड के भी अच्छ वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

इसमें आपको 4000mAh की दमदार बैटरी भी दी जा रही है। साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है। और 1.4Ghz का क्वाइड कोर प्रोसेसर के साथ ही 2GB की रैम एवं 16GB की स्टोरेज देखने को मिलती है, जो एंड्रॉयड नॉगट पर रन करता है। हालांकि इसमें कौन सा प्रोसेसर दिया गया है इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...