Saturday, 28 July 2018

अब कोई नहीं खरीदेगा Redmi note 5 प्रो,क्योंकि ये स्मार्टफ़ोन है उससे भी आगे!

हेलो दोस्तों,
यदि आप Mi के टक्कर का स्मार्टफ़ोन लेना चाहते हैं जो कि परफॉमेंस में उससे भी अच्छा हो तो आपको आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो M1 6GB रैम वाला जरूर लेना चाहिए। क्योंकि इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 14,999 रुपये है साथ ही इसके फ़ीचर्स भी रेडमी नोट 5 प्रो से काफी ज्यादा अच्छा है। तो आइए जानते हैं इसके फ़ीचर्स!

हाईलाइट फ़ीचर्स :-
1) बेहतर रैम मैनेजमेंट नोट 5 प्रो से।
2) 6GB की रैम 14,999 रुपये की कीमत में।
3) डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट।
फ़ीचर्स :-
इसके फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस 18:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले दी जाती है। साथ ही 6GB की रैम एवं 64GB की स्टोरेज भी मिलती है। जिसे आप मेमोरी कार्ड के जरिये 2TB तक बढा भी सकते हैं। वहीं इसमें आपको स्नैपड्रैगन 636 की चिपसेट भी दी जाती है।
इसके अलावा इसमें आपको 16+5mp का ड्यूल रियर कैमरा एवं 16mp का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाता है। जिसमें आपको 60fps पर 4के रेकॉर्डिंग का ऑप्शन भी दिया जाता है। साथ ही पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसे फ़ास्ट चार्जिंग की मदद से जल्दी चार्ज भी किया जा सकेगा।

Disadvantage :-
इसमें अनेक फ़ीचर्स होने के साथ इसमें एक छोटी सी कमी भी है कि इस स्मार्टफ़ोन के कैमरे में EIS उतने अच्छे से काम नहीं कर रहा है। साथ ही और कई कैमरे से जुड़ी कमियां हैं जिन्हें OTA अपडेट से फिक्स किया जा सकता है।
आशा करता हूँ कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें Follow करें। क्योंकि हम रोजाना ऐसी ही खबरें लेकर आते रहेंगे।

Friday, 27 July 2018

6 अगस्त को लांच होगा Honor play, जानिए क्या होंगे कीमत और फ़ीचर्स!

हालही में खबर मिली जिसके अनुसार हुआवेई हॉनर प्ले स्मार्टफ़ोन 6 अगस्त एक्सक्लूसिवली ऐमज़ॉन पर उपलब्ध होगा। दरअसल यह स्मार्टफ़ोन 6 अगस्त को लांच होने वाला जिसके कीमत और फ़ीचर्स के साथ-साथ डिज़ाइन भी आपको अपनी ओर बेहद ही ज्यादा आकर्षित करेंगे। तो आइए जानते हैं इसके फ़ीचर्स।
हाईलाइट फ़ीचर्स :-
1) किरिन 970 AI चिपसेट।
2) नौच ऑन डिस्प्ले।
वहीं इस स्मार्टफ़ोन की शुरुआती कीमत भी 21 हजार के करीब हो सकती है।

फ़ीचर्स :-
इसमें आपको 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर आधारित होगा। इसमें आपको 4/6GB रैम वेरिएंट के साथ 64GB स्टोरेज देखने को मिल जाएगा। जो कि एंड्रॉइड 8.1 पर आधारित होगा। जिसमें आपको हिसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट देखने को मिल सकती है। जो 1.8Ghz ऑक्टाकोर चिपसेट पर आधारित होगा।

इसमें आपको 16+2mp का ड्यूल रियर कैमरा और 16mp का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाता है। जिसके दोनों ही ओर फ़्लैश भी देखने को मिल जाएगा। साथ ही इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दी जाती है। जो डेटा ट्रांसफर में बेहद ही तेज होगा। वहीं पावर के लिए इसमें 3750mAh की बैटरी भी देखने को मिल सकती है। साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध होगा।
हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अपना कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है ।

Redmi ने लांच किया 48+5mp वाला यह धांसू स्मार्टफोन,कीमत मात्र 10,999 रुपये!

आज हम आपको रेडमी नोट 7 के बारे में बताने वाले हैं। जिसे हालही में चीन में लांच कर दिया गया है और जल्द ही इंडिया में भी लांच किया जाने वा...